रांची यूनिवर्सिटी का रेडियो खाँची का सेटअप पुरा तैयार हो चूका है अब इसके शुरू होने का इन्तजार है बता दे की यह प्रोजेक्ट की शुरुआत दस साल पहले 2009 में की गयी थी . बुधवार को कुलपति ने बातचीत के दौरान बताया की यह कब शुरू होगा इसका अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

साथ ही उन्होंने बताया की यह विद्यार्थियों के लिए क़ाफी लाभकरी साबित होगा । इससे विद्यार्थियों को घर बैठे विश्वविद्यालय की सारी जानकारी प्राप्त हो सकेगी एवं कोई भी जानकारी विद्यार्थियों को रेडियो के माध्यम से दी जा सकेगी । इस स्टूडियो को तैयार करने में लगभग 45 लाख का खर्च आया है।