री -एडमिशन के नाम पर हो रहे दोहन को रोका जाएगा : जगरनाथ महतो

Share The News

शनिवार को झामुमो कार्यालय में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान बताया कि राज्य को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना हेमंत सरकार की पहली प्राथमिकता है एवं उन्होंने कहा कि इसके लिए 5 फरवरी को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी एवं समस्याओं के समाधान की चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए उचित कदम भी उठाया जायेगा और री -एडमिशन के नाम पर जो निजी विद्यालयों का दोहन चल रहा है उसे रोका जाएगा और इसके लिए शिक्षा मंत्री के समक्ष सीसीएल डीएवी समेत अन्य स्कूलों में अत्यधिक फीस बढ़ोतरी का मामला भी सामने रखा जाएगा उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *