शनिवार को पेश किए गए 2020 के बजट में यह प्रस्ताव लाया गया है कि एलआईसी में अपने कुछ हिस्सेदारी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए बेचने की घोषणा की गई एवं वित्त मंत्री ने यह कहा बताया कि सूचीबद्ध कराने से कंपनियों में वित्तीय अनुशासन बढ़ता है बता दें कि अभी एलआईसी की पूरी हिस्सेदारी सरकार के पास है परंतु सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 35% करना है।

इसके अलावा आईडीबीआई बैंक की भी सरकार अपनी हिस्सेदारी को बेचेगी बता दें कि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि एलआईसी का आईपीओ आता है तो यह बाजार मूल्यांकन के अनुसार भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है गौरतलब है कि इस वक्त वर्तमान में सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस है।