राम कथा आयोजन को लेकर विजया सेंट्रल सोशल ग्रुप की बैठक हुई.17 दिसम्बर से शुरू हो रही है कथा. उज्जैन की कथा वाचक होंगी शामिल.

Share The News

Sweta gupta

विजया गार्डन बारीडीह में राम कथा का आयोजन आगामी 17 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर 2025 तक विजया गार्डन के क्लब हाउस मैदान में किया जा रहा है ,इसे लेकर विजया गार्डन के ब्लॉक नंबर 3 के ग्राउंड फ्लोर स्थित कार्यालय में विजया सेंट्रल सोशल ग्रुप की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में यह तय किया गया कि उज्जैन से श्री राम कथा वाचक के रूप में ममता दीदी पाठक जी आ रही है. कार्यक्रम 9 दिन तक चलेगा और प्रतिदिन शाम को प्रसाद वितरण किया जाएगा और दसवें दिन 26 दिसंबर को महा भोग का प्रसाद वितरण होगा. इस संबंध में विजया सेंट्रल सोशल ग्रुप के कोर सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई ,जिसमें सदस्यों ने यह प्रस्ताव रखा की विजय गार्डन का यह सोशल ग्रुप विजया गार्डन के सभी फैज के सदस्यों के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल करेंगे एवं पूरे विजया गार्डन कॉलोनी के निवासियों के द्वारा श्रद्धा भाव से दी गई राशि से ही यह आयोजन सफल होगा. कार्यक्रम को सफल करने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई है.शीघ्र ही बृहद पैमाने पर दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी ,जिसमें सभी फेज के सदस्यों के साथ मिलकर सफल संचालन के लिए एक समिति भी बनाई जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से बी के प्रसाद, एक के लाल ,सुबोध सिंह, मुकेश कुमार, कौशल कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, R.J. राव ,N. राव, संजय कुमार, विजय प्रताप सिंह ,एसके झा ,वीना झा, मीता पाल, राजेश कुमार, नवीन वर्मा, सुमित वर्मा, ज्योत्सना सिंह ,राघव सिंह ,सेनापति जी, शामिल हुए एवं कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में परशुराम सिंह, अजय कुमार ,सुब्रत सरकार, प्रियंका वर्मा ,मनोज कुमार, रितेश कुमार ,अरविंद कुमार ,विवेक कुमार ,रिंकू राय, दत्ता बाबू, पी. के. ठाकुर, एचपी श्रीवास्तव , उमेश शकूजा, उपाध्याय जी , श्याम जी, दीपक कुमार, राजेश कुमार सिंह ,एसएन सिंह, एसके राय, पीके बस्तिया, रामकुमार ,रचना जैन ,अजीत वर्मा, शामिल हैं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *