डिमना लेक पर्यटन स्थल जमशेदपुर

Share The News

Kritika Jharkhand aaj tak news

डिमना लेक झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित है| जमशेदपुर से लगभग 13 किलोमीटर और राज्य के राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर एक बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्थान है| चारों ओर फैली हरियाली, शांत वातावरण और पहाड़ियों के बीच स्थित एक कृत्रिम झील 1940 में दशक में नगर जल आपूर्ति के लिए बनाई गई थी लेकिन समय के साथ यह आम लोगों के लिए एक आकर्षक स्थल बन गई| यहां आने वाले टूरिस्ट, झील के नीले शांत जल में नाव सवारी रोइंग और अन्य जल गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं| जबकि फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए यहां के सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य किसी प्राकृतिक सौगात से काम नहीं | परिवारों और दोस्तों की भीड़ यहां सामान्य है क्योंकि खुला मैदान और शांत वातावरण पिकनिक मनाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त माहौल प्रदान करता है| हालांकि, टूरिस्ट को सलाह दी जाती है कि धूप से बचाव के लिए आवश्यक सामान साथ रखें और और स्थल को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें| यदि आप शहर के भीड़ से दूर एक शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश में है तो डिमना लेक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है|


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *