Minakshijharkhand aajtak
राज्य सरकार ने बनाई मुख्यमंत्री आयुष अस्पताल संचालक एवं रखरखाव की योजना
एलोपैथिक अस्पतालों की तर्ज पर राज्य सरकार आयुष अस्पतालों का मेंटेनेंस होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। इसके तहत आयुष के चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल धनवंतरी समेकित आयुष अस्पताल, महर्षि चरक समिति आयुष अस्पताल, पंचकर्म प्रशिक्षण सेवा केंद्र जिला संयुक्त औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भावनों का रखरखाव, संचालन, प्रबंधन और मरम्मत का कार्य होगा। इस पर 21 करोड रुपए का खर्च आएगा । राज्य में आयुष के तीन मेडिकल कॉलेज हैं। दो धनवंतरी समेकित आयुष अस्पताल, 24 जिला संयुक्त अस्पताल, 10 पंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र, 5 महर्षि चरक समेकित आयुष अस्पताल और 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं।