राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2011 से प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है एवं आरटीई के अनुसार राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है आरटीई ने बताया है कि 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए राज्य में 56,500 शिक्षकों की जरूरत है। राज्य में लगभग 41,000 प्राथमिक व मध्य विद्यालय है जिसमें से 24,817 स्कूलों में शिक्षकों की कमी है।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार 30 विद्यार्थी पर 1 एवं 70 विद्यार्थी पर 2 शिक्षकों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा मध्य विद्यालय में 3 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक तथा प्रत्येक मध्य विद्यालय में विज्ञान ,भाषा, कला विषय के लिए एक-एक शिक्षकों का होना अनिवार्य है । बता दें कि राज्य में सबसे अधिक शिक्षकों की कमी पलामू जिले में है एवं सबसे कम शिक्षकों की आवश्यकता रामगढ़ स्कूलों में है.