अब 9 साल तक मान्य होगा जेटेट प्रमाण पत्र

Share The News

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले 5 वर्ष के दौरान विभिन्न जिलों में पारा शिक्षक द्वारा आंदोलन एवं अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है जिसके अंतर्गत 500 से अधिक शिक्षकों पर मुकदमा दायर किया गया था शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर उन्हें अनुरोध किया है कि 500 से ज्यादा शिक्षकों पर हुए मुकदमे को वापस ले लिया जाए।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की मान्यता 9 साल कर दी जाए। बता दे कि झारखंड में अब तक जे टेट की हुई है पहली 2013 एवं दूसरी 2016 में परीक्षा ली गई है। बता दें कि इससे पहले इस परीक्षा के प्रमाण पत्र की वैधता 5 वर्ष थी ,जिसे वर्ष 2018 में 2 साल बढ़ा कर 7 साल कर दिया गया था परंतु अब इसकी मान्यता को 2 साल और बढ़ा कर 9 साल तक मान्य करने का निर्देश शिक्षा मंत्री ने दिया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *