मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया की जल्द ही झारखंड में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी और अब से जो भी नियुक्तियां की जाएंगी उसे लेकर कोई विवाद नहीं होगा इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही जेपीएससी, जेएसएससी के चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी के चेयरमैन व सदस्यों का पद खाली है जिसे जल्द ही भरा जाएगा साथ ही इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि आने वाले समय में जो भी नियुक्तियां हो विवादों से घिरे नहीं बल्कि पुख्ता हो। साथ ही मनरेगा में भी बढ़ी संख्या में नियुक्ति होगी।