बीपीएससी परीक्षा की चयन प्रक्रिया क्या है इसके बारे में विस्तार पूर्वक चाहिए

Share The News

बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कितने अंक की होती है मुख्य परीक्षा कितने अंक की होती है कौन-कौन सा विषय होता है इंटरव्यू कितने अंक का होता है . विस्तार पूर्वक जानिए-

प्रारंभिक परीक्षा
वस्तुनिष्ठ प्रश्न अंक- 150 समय-2 घंटे

  • सामान्य विज्ञान ( रोजमर्रा से संबंधित और अनुभवों की जानकारियां से संबंधित प्रश्न)
  • भारत और बिहार का इतिहास
  • भारत और बिहार का भूगोल
  • राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय के वर्तमान मामले
  • बिहार का सामान्य भूगोल और भौगोलिक विभाजन व प्रमुख नदी प्रणाली
  • भारतीय राजनीति
  • भारतीय आंदोलन और इसमें बिहार के योगदान
  • स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था और भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य सामान्य ज्ञान व समसाामयक
  • यह अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे ।
  • इसमें निगेटिव मार्क्स नहीं होगा।
  • यह क्वालिफाइंग पेपर होगा।

मुख्य परीक्षा (सब्जेक्टीव) :-
विषय अंक समय
सामान्य हिन्दी 100 3 घंटे
( क्वालिफाइंग)
सामान्य अध्ययन 300 3 घंटे
पेपर-1
सामान्य अध्ययन 300 3 घंटे
पेपर-2
वैकल्पिक पेपर 300 3 घंटे

  • सभी प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे ।
  • हिंदी क्वालीफाइंग पेपर है जिसमें 30 अंक लाना अनिवार्य हैं ताकि बाकी की पेपर का मूल्यांकन किया जा सके ।
  • इसमें चयनित उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

हिन्दी का सिलेबस
व्याकरण- 30 अंक
निबंध- 30 अंक
सारांश -15 अंक
सिंटेक्स- 25 अंक

GS पेपर- 1 का सिलेबस

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
  • भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति (इसके अंतर्गत उन्नीसवीं सदी के मध्य बिहार के संदर्भ में ,देश का इतिहास, पश्चिमी और तकनीकी शिक्षा का परिचय एवं इसके विस्तार, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका, बिहार में संथाल विद्रोह, बिरसा आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह,मौर्य और पाल कला की मुख्य विशेषताएं, पटना कुलम चित्रकला,भारत छोड़ो आंदोलन )
  • सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ और आरेख

GS पेपर- 2 का सिलेबस

  • भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल
  • भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव
  • भारतीय राजनीति

वैकल्पिक पेपर 
इस पेपर में, उम्मीदवार को 34 विषय में से किसी एक विषय का चयन करना होता है। यह पेपर कुल 300 अंकों का होता है एवं 3 घंटे की समय निर्धारित होती है। मुख्य
वैकल्पिक विषयों की सूची :

  1. कृषि
  2. पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
  3. वनस्पति विज्ञान
  4. मानव विज्ञान
  5. रसायन शास्त्र
  6. सिविल इंजीनियरिंग
  7. वाणिज्य और लेखाकार
  8. अर्थशास्त्र
  9. विद्युत इंजीनियरिंग
  10. भूगोल
  11. भूविज्ञान
  12. इतिहास
  13. श्रम और सामाजिक कल्याण
  14. कानून
  15. प्रबंधन
  16. गणित
  17. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  18. दर्शनशास्त्र
  19. भौतिकी
  20. राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  21. मनोविज्ञान
  22. लोक प्रशासन
  23. समाजशास्त्र
  24. सांख्यिकी
  25. प्राणीशास्त्र
  26. हिंदी भाषा और साहित्य
  27. अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  28. उर्दू भाषा और साहित्य
  29. बांग्ला भाषा और साहित्य
  30. संस्कृत भाषा और साहित्य
  31. फारसी भाषा और साहित्य
  32. अरबी भाषा और साहित्य
  33. पाली भाषा और साहित्य
  34. मैथिली भाषा और साहित्य

इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है ।साक्षात्कार 120 अंको का होता हैं। अंतिम सूची 1020 अंकों (साक्षात्कार के 120 अंक और मुख्य परीक्षा के 900 अंक ) में से तैयार की जाती है । इंटरव्यू, उम्मीदवारों के व्यक्तित्व के पहलूओं की जांच करने के लिए होता है। साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों की प्रशासनिक योग्यता और निर्णय लेने की क्षमता की जांच होती हैं। साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *