रांची में नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम द्वारा राजधानी में संचालित लॉज व हॉस्टलों में लाइसेंस के लिए जांच अभियान शुरू किया गया है जिसमें पाया गया है कि राजधानी में 10,000 से अधिक लॉज एवं हॉस्टल है परंतु लाइसेंस केवल 81 के पास ही है । बता दें कि नगर निगम द्वारा गली मोहल्ले में बिना लाइसेंस के संचालित लॉज व हॉस्टल के संचालकों को नोटिस थमा रही है। जिसके विरोध में गुरुवार को डेढ़ दर्जन से भी अधिक लॉज व हॉस्टल के संचालकों ने हंगामा किया है।

उनका कहना था कि वर्षों से वह लॉज का संचालन कर रहे हैं और इससे पूर्व निगम ने लाइसेंस जारी किया था लेकिन लाइसेंस रिन्यूअल नहीं होने के कारण उनसे जुर्माना वसूली किया जा रहा है जिसे उन्होंने गलत बताया है बता दें कि नक्शा के कारण अधिकतर लॉज वालों को लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है ।

वर्तमान में 300 शाखा के कर्मचारियों का कहना है कि उनका आवेदन पेंडिंग है, उन्हें लाइसेंस के लिए कुछ शर्तें रखी गई है जिसमें सबसे मुख्य भवन का नक्शा है। अगर उनके पास नक्शा होता है तो उन्हें लॉज चलाने की अनुमति दे दी जाएगी।