2025 के जेपीएससी (Jharkhand Public Service Commission) परीक्षा परिणाम में रवि कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर रैंक-40 प्राप्त कर सबको गौरवान्वित किया है। रवि कुमार की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज और राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतरता और सही मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताया। रवि का मानना है कि “सपने तभी पूरे होते हैं जब हम खुद पर विश्वास कर कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहें।” रवि कुमार की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।