झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) 2025 के घोषित परिणाम में अरबिंद कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 41वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और धैर्य का परिणाम है।अरबिंद कुमार ने अपनी तैयारी के दौरान निरंतरता बनाए रखी और हर चुनौती का डटकर सामना किया। उनका मानना है कि सफलता किसी भी शॉर्टकट से नहीं बल्कि ईमानदारी से किए गए प्रयासों और सही दिशा में मेहनत से मिलती है। यह सफलता सिर्फ अरबिंद कुमार की नहीं बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियाँ भी आपके कदमों को रोक नहीं सकतीं, यदि आपके अंदर लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और आत्मविश्वास हो।