यूपीएससी 2024 में 1056 पदों पर होगी बहाली, फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट प्रकाशित

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

यूपीएससी में सिविल सेवा परीक्षा 2024 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए 1056 पद है और भारतीय वन सेवा के लिए सिर्फ नौ वैकेंसी लाई गई है .उल्लेखनीय है कि दोनों की परीक्षा के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा होगी .यह प्रारंभिक परीक्षा 26 may 2024 को होगी. 5 मार्च तक अंतिम तिथि है . स्नातक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं .इसके लिए यूपीएससी ने अपना वेबसाइट भी जारी कर दिया है .यूपीएससी online.nic.in पर जाकर आवेदन दिया जा सकता है. यूपीएससी प्रतिवर्ष प्रारंभिक परीक्षा ,उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार के आधार पर चयन करती है. प्रारंभिक परीक्षा में दो पत्र होते हैं. जिसमें पहला पत्र सिविल सेवा एप्टीट्यूड का क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है.इसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही समान अध्ययन का पेपर चेक होता है जानकारी के मुताबिक यूपीएससी में प्रश्न बहुत ही twist कर पूछे जाते हैं इसलिए कट ऑफ कम होता है.

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को एनसीईआरटी पर मुख्य ध्यान देना चाहिए .एनसीईआरटी के अलावा करंट इवेंट से प्रश्न आते हैं .gs अध्ययन पेपर में मैपिंग से भी काफी प्रश्न होता है इसलिए सिविल सेवा के स्टूडेंट को एटलस पर फोकस करना चाहिए .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *