जेएसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र घोटाले में प्रश्न पत्र छापने वाली एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर से पूछताछ

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

झारखंड अब तक न्यूज़ चैनल ने सबसे पहले यह बताया था की चेन्नई में SIT की टीम शतपथ इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ से पूछताछ करेगी. इसी क्रम में एसआईटी ने सीईओ से पूछताछ किया और यह जाना की कंपनी किस प्रकार से काम करती है? उसे जो टेंडर दिया गया था वह नियमों के मुताबिक प्रश्नपत्र को छप रही थी या नहीं छप रही थी .इसके अलावा जिन लोगों को SIT की टीम ने पकड़ा है वह तमाम लोग रांची और बिहार के रहने वाले हैं. कुछ लोग एजेंसी में भी कार्यरत है. पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली है कि सारे लोगों ने प्रश्न पत्र लीक करवाया और इसके साथ-साथ स्टूडेंट्स का मूल प्रमाण पत्र और चेक अपने पास रख लिया .झारखंड विधानसभा के अवर सचिव के अलावा बिहार विधानसभा के भी कर्मचारी को इस मामले में दोषी माना गया है .इधर रांची में नगरी से भी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है यह लोग बिहार भाग कर जाने वाले थे .इसलिए पुलिस को लग रहा है कि यह सुनियोजित षड्यंत्र था जिसमें 27 लाख रुपया लेकर क्वेश्चन आउट करवाने पर सहमति बनी थी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *