संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने 2020 का कैलेंडर जारी कर दिया है बता दे कि कैलेंडर में सिविल सेवा परीक्षा की नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी किया जाएगा जिसमें 3 मार्च तक उम्मीदवार अपना आवेदन दे सकते हैं एवं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को ली जाएगी एवं मेंस की परीक्षा 18 दिसंबर को ली जाएगी ।

आयोग के अनुसार नोटिफिकेशन या परीक्षा की तिथि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है जिसकी जानकारी वेबसाइट पर दे दी जाएगी । बता दें कि इस साल यूपीएससी एनडीए तथा नौसेना परीक्षा का नोटिफिकेशन 8 जनवरी को जारी करेगी एवं आवेदन की आखिरी तिथि 28 जनवरी तक होगी एवं परीक्षा 19 अप्रैल को ली जाएगी ।

हालांकि यूपीएससी के वेबसाइट पर अभी तक डिटेल्स में इसके बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है इसलिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन आने तक का इंतजार करना होगा।