पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है कुहासे और धुंध के कारण रेल एवं हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान शनिवार को 7.2 डिग्री दर्ज किया गया बता दें कि राज्य के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है पूरे कोल्हान में शीतलहर का कहर जारी है ।


मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से आकाश में बादल छाए रह सकते हैं कहीं पर बारिश होने की भी संभावना है शनिवार को कोल्हान में सबसे ठंड जगह मैक्लुस्कीगंज रहा जिसमें पारा 0 ° चला गया। लद्दाख में पारा -20 डिग्री चला गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बताया गया कि पूरे बिहार, झारखंड समेत दिल्ली यूपी में अगले 2 दिन तक ऐसे ही ठंड बनी रहेगी.