गौरतलब है कि मानगो एनएच-33 में ठेका कंपनी की पीएचईडी को सूचना देकर खुदाई का कार्य किया जा रहा था परंतु शुक्रवार को बिना पीएचईडी को सूचना दिए nh-33 में नाला खुदाई का काम जेसीबी से किया जा रहा था जिसे करते वक्त मोटर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया जिससे वहां के लोगों को 4 दिनों से पानी नहीं मिल पा रहा है हालांकि जलापूर्ति बुधवार से पहले होना संभव भी नहीं है ।

मंगलवार के दिन 15 कर्मचारियों की मदद से पाइप को जोड़ा गया एवं एलाइनमेंट मिलाने व वेल्डिंग का कार्य आज किया जाएगा जिसे सूखने में समय लगेगा। बता दे कि इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने के एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद एवं जेई संजीत कुमार दिनभर वहां खड़े होकर काम करवाते रहें ।

मानगो में 3 दिनों से टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है जिसमें डिमना भक्ति, साधु कॉलोनी, जयपाल बस्ती समेत कई बस्ती शामिल है । बता दें कि पानी की समस्या से अभी 4000 लोग टैंकर व हैंडपंप पर निर्भर है हालांकि जहां भी पानी की समस्या है वहां पर टैंकर से पानी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।