आकाश में दिखेगा दिवाली जैसा नजारा, 2 दिनों तक सितारों की बारिश, हर घंटे बरसेंगे 1000 उल्‍कापिंड

Share The News

आकाश में दिखेगा दिवाली जैसा नजारा, 2 दिनों तक सितारों की बारिश, हर घंटे बरसेंगे 1000 उल्‍कापिंड :

Tau Herculids Meteor Shower: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि मई महीने के आखिर में अंतरिक्ष में सितारों की जोरदार बारिश हो सकती है। नासा ने बताया कि उल्‍कापिंडों की यह इतनी तेज बारिश 20 साल बाद होगी। यह उल्‍कापिंड सूरज के चक्‍कर लगा रहे SW-3 धूमकेतु से निकलेंगे और धरती की ओर आएंगे।
वॉशिंगटन: दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर है। अगले दो दिन आकाश में सितारों की बारिश होने जा रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक 30 और 31 मई को Tau Herculids उल्‍कापिंडों की धरती पर बारिश होने जा रही है। नासा ने बताया कि पिछले करीब 20 साल बाद पहली बार उल्‍कापिंडों की इतनी जोरदार चमक आकाश में देखने को मिल सकती है।

नासा ने बताया कि यह उल्‍कापिंडों की बारिश एक धूमकेतु की वजह से होगी। दरअसल, धूमकेतु बर्फ और धूल से बना ऑब्‍जेक्‍ट होता है जिसकी एक पूंछ भी होती है। यह आमतौर पर सूरज के चक्‍कर लगाता है। जब यह धूमकेतु धरती की कक्षा के बेहद करीब आता है तो हमारी गुरुत्‍वाकर्षण की शक्ति उसके टुकड़ों को धरती के वातावरण की ओर खींच लेती है। जब ये टुकड़े धरती के वातावरण में आते हैं तो जल उठते हैं और इससे आकाश में तेज चमक दिखाई देती है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *