मंदिर के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा, निगम ने तोड़ी चहारदिवारी

Share The News

मधु कम खादगढ़ा में बीएससी यूपी आवास के समीप मंदिर बनाने के नाम पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे निगम की टीम ने शनिवार को शिकायत मिलने के बाद तोड़ दिया है।

विरोध बढ़ता देखकर निगम की टीम ने सुखदेव थाना में इसकी सूचना दी, इसके बाद काफी संख्या में वहां पुलिस के जवान पहुंच गये। निगम की टीम ने वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि 28 दिसंबर से पहले खुद ही मंदिर को वहां से हटा ले अन्यथा 28 दिसंबर के बाद निगम एकतरफा कार्रवाई करेगा ।

इस दौरान कोई अड़चन आई तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए मंदिर यहां से नहीं हटने देंगे । मंदिर की चारदीवारी तोड़ने के बाद विहिप, आरएसएस व हिंदू जागरण मंच के लोगों ने बैठक की और चार दिवारी तोड़े जाने की निंदा करते हुए कहा कि निगम के इस फैसले पर हम लोग सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे और 24 तारीख को रातु को हरमू रोड को जाम किया जाएगा। मालूम हो कि खादगढ़ा में गणेश लक्ष्मी मंदिर ,बजरंग मंदिर सरना मंदिर ,शनि मंदिर सहित 8 मंदिर बने हुए हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *