टाटा ग्रुप के सभी कंपनियों में होगी लीव बैंक की शुरुआत

Share The News

टाटा मोटर्स , टाटा स्टील के बाद टाटा ग्रुप के सभी कंपनियों में लीव बैंक की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है । इस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच बातचीत शुरू हो गई है।

यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि इस योजना की समीक्षा की जा रही है तथा कुछ कंपनियों से बातचीत भी चल रही है ,कर्मचारियों को इससे क्या फायदा होगा । इसकी समीक्षा के उपरांत अगर लीव बैंक की योजना पर सहमति बनी तो सभी कंपनियों में लागू कराया जाएगा।

बता दे टाटा मोटर्स की तर्ज पर सभी कंपनियों में लीव बैंक का नियम लगभग समान होगा। प्रबंधन यूनियन के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे आप कमेटी के सदस्य बीमार या दुर्घटनाग्रस्त होते है तो कर्मियों की स्थिति का जायजा लेकर उन्हे लिव बैंक से सुविधा दिलाने का काम करेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *