भाजमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत।
भारतीय जनता मोर्चा के नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के तारापीठ से आने पर टाटानगर स्टेशन से युवा कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया इस मौके पर टाटा स्टेशन से कार व कई बाइक के साथ रैली निकाल कर सभी लोग जेम्को भगत सिंह चौक पहुंचे यहां नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया यहां से पुनः रैली साकची कार्यालय पहुंची जहां जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पूरी टीम के साथ अमित शर्मा का स्वागत किया तथा लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शक्ति सिंह नवीन कुमार गोल्डी पांडे बलकार सिंह बिल्ला, शंकर कर्मकार, राजू कर्मकार, अमित राम, अभय सिंह, समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।