जमशेदपुर स्थित साकची के मुंसा सिंह बगान के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब वही से सटे टाटा स्टील कंपनी परिसर में अचानक विस्फोट हो गया। अचानक हुए इस विस्फोट से लोग घबरा गए। ये विस्फोट इतना भयानक था इसके छिटके आस पास के घरों में जा गिरे। लोगों ने घर से बाहर निकल कर देखा तो सामने कंपनी में आग की लपटें नज़र आ रही थी।बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद कंपनी के कैंपस में जगह-जगह आग लग गई। आग को बुझाने के लिए मौके पर तीन-चार दमकल की गाड़ियों को लगाया गया| हालांकि राहत की बात ये रही की इस घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ|