भाजपा कार्यालय में लगा नया फ्लैक्स , मोदी की सभा में खर्च की गई राशि की रिपोर्ट फिर से मांगी गई

Share The News

साकची स्थित भाजपा कार्यालय में पुराने फ्लैक्स को हटाकर नए फ्लैक्स लगाए गए है बता दें कि पुराने फ्लैक्स पर निर्दलीय नेता सरयू राय की तस्वीर थी जिस पर कागज लगाकर छुपा दिया गया था। जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मैं फ्लैट आने के बाद पुराने फ्लैक्स को हटा दिया गया है।

बता दे कि पुराने फ्लैक्स में सरयू राय की तस्वीर थी साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिन पिछले दिनों सरयू राय के समर्थक रतन महतो ने भाजपा के कार्यालय में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की फोटो पर कागज लगा दिया था, परंतु मतगणना में व्यस्त होने के कारण वे कार्यालय नहीं आ रहे थे परंतु फिर से अब महानगर अध्यक्ष के कार्यालय में बैठको का दौर शुरू हो चुका है एवं चुनाव परिणाम आने के उपरांत भी संगठन अभी आत्ममंथन चल रहा है।

बता दें कि अभी कई और भाजपाई नेता पर गाज गिरने की बात सामने आ रही है । गौरतलब है कि 3 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा बिस्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित की गई थी परंतु भाजपा इस सभा में हुए खर्च की रिपोर्ट अब तक वह अनुश्रवण कोषांग को नहीं दी गई है ।

कोषांग के पदाधिकारी डीडीसी माहेश्वरी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को फिर से पत्र लिखकर व्यय की रिपोर्ट देने को कहा है ।विधानसभा चुनाव के खर्च की अंतिम जांच 11 जनवरी को होने के बाद होनी है 11 जनवरी को ट्रेनिंग रखी गई है एवं ट्रेनिंग से पूर्व सभी प्रत्याशियों से खर्च का ब्यौरा भी लिया जा रहा है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *