टिस्को निबंधित श्रमिक संघ ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी

Share The News

टिस्को निबंधित श्रमिक संघ ने कहा है कि टाटा स्टील में बहाली 3 जनवरी तक नहीं निकलने पर 5 जनवरी से यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के आवास पर धरना पर बैठने की चेतावनी दी है। बता दें कि गुरूवार को ट्यूब बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में मोहन पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निबंधित पुत्रों द्वारा यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि निबंधित पुत्रों की यह मांग है कि उम्र सीमा 48 साल तक की जाए और आंदोलन से जुड़े निबंधित पुत्रों की बहाली सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि 5 जनवरी 2020 को मोहन पांडे और अहमद के पूरे परिवार के साथ आर रवि प्रसाद के आवास पर धरना देंगे । साथ ही साथ निबंधित कर्मचारी पुत्रों ने अपने रजिस्ट्रेशन के बदले कंपनी प्रबंधन और यूनियन से पैकेज देने की भी मांग की है और कहा है कि जीवन यापन का पैकेज भी दिया जाए ।


गौरतलब है कि टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय के बाहर पिछली बार मोहन पांडे के नेतृत्व में 17 दिनों तक का धरना प्रदर्शन किया गया था व टाटा स्टील के जनरल ऑफिस गेट के बाहर भी प्रदर्शन किया गया था। टाटा स्टील में 23 सितंबर को हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के द्वारा प्रबंधन एवं यूनियन के बीच 3 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली की बात भी कही गई थी। गुरुवार को हुए इस बैठक में अशोक तिवारी ,रवि शंकर पांडे ,संतोष सिंह ,राजेश पांडे ,आनंद सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *