नीतू सिंह Jharkhand aajtak in
बिहार लोक सेवा आयोग में सितंबर महीने तक होगी बंपर प्रतियोगी परीक्षा. बी पी एससी ने परीक्षा कैलेंडर को जारी किया है. आयोग ने कहा है कि लगभग 2000 पदों पर भर्ती होगी. जिसमें सांख्यिकी पदाधिकारी, 71वीं संयुक्त बी पी एससी प्रारंभिक परीक्षा 10 September को ,41 पदों पर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए भर्ती भी होगी. इसके अलावा 14 पद पर डीएसपी की भर्ती की जाएगी. शाखा पदाधिकारी की परीक्षा 13 अगस्त को ,बीपीएससी पीटी 10 सितंबर , आईटीआई 17 अगस्त, खनिज पदाधिकारी 10 अगस्त, मोटरयान निरीक्षक 10 अगस्त, डीपीओ 3 अगस्त ,लैब असिस्टेंट 27 जुलाई ,सिस्टम एनालिस्ट26- 27 जुलाई, 27 अभियंता 27 जुलाई ,विधि पदाधिकारी 26-27 जुलाई एवं सहायक अभियंता असैनिक यांत्रिक विद्युत 17 से 19 जुलाई तक परीक्षा आयोजित की जाएगी.