नीतू सिंह Jharkhand aajtak in
पार्वती तिर्की मूल रूप से गुमला जिला के कुरुख आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला हैं. पार्वती तिर्की का जन्म 16 जनवरी 1994 को गुमला में हुआ . उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला से प्राप्त की है. कविता के माध्यम से वे साहित्य को आगे बढ़ा रही है. फिर उगना, उनकी हिंदी कविता संग्रह है .इसी कारण से उन्हें साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 दिया गया है. वर्तमान में वे राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है और उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. वही फागु बास्की को संथाली का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार दिया गया है फागु बास्केट की कविता आरा सह इन को यह पुरस्कार मिला है.