बिहार-झारखंड के इस खूंखार गैंगस्टर को पुलिस पर गोली चलाना पड़ा भारी

Share The News

गुरुग्राम में जमानत अर्जी खारिज, बिहार-झारखंड के इस खूंखार गैंगस्टर को पुलिस पर गोली चलाना पड़ा भारी
गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी को गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित एक फ्लैट से जमशेदपुर और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर 11 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस पर अखिलेश सिंह ने फायरिंग की थी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई थी जो अखिलेश सिंह के दोनों घुटने में लगी थी।
अखिलेश सिंह को पुलिस पर गोली चलाने के मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 29 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी l गुरुग्राम के सेशन अदालत में अखिलेश सिंह की 25 अगस्त को जमानत अर्जी पर सुनवाई हुईl अदालत ने जमानत अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी कि मामले में आरोप गठन के बाद आगामी तीन सितंबर को पुन: जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *