झारखंड में औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार के द्वारा नए औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति के मदद से एक रोडमैप तैयार किया गया है. यह मीट 27 और 28 अगस्त को होगा जिस कार्य को संपन्न करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस बैठक के बाद झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 का शुभारंभ होगा जिसका लक्ष्य रखा गया है एक लाख करोड़ तक का निवेश. इसका मुख्य लक्ष्य राज्य में बीमार औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करना है इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा यह कहा गया इससे हमारे युवा कुशल कार्यबल के लिए एक बेहतर अवसर प्राप्त होगा.