मंगलवार रात 12:00 बजे बारीडीह बाजार में आग लग गई और देखते ही देखते 50 से भी अधिक आग की चपेट में आ गई घटना की जानकारी सूचना मिलते ही सभी दुकानदार भागते भागते बाजार पहुंचे और आग लगने की सूचना सिदगोडा थाना को दी गई। इसके बाद टाटा मोटर्स , फायर ब्रिगेड तथा टाटा स्टील को जानकारी दी गई और 8 दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू में पाने का प्रयास किया.

आग शार्ट सर्किट लगने के कारण हुआ था ऐसा बताया जा रहा है परंतु अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि आग कैसे लगी है .
आग की लपटों में सबसे पहले भुजा दुकान ,मोबाइल दुकान, कपड़ा दुकान, हार्डवेयर, राशन दुकान ,दुकान चॉकलेट दुकान, गैरेज स्कूल बैग स्टेशनरी दुकान समेत अन्य कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.बाजार का रास्ता काफी तंग होने के कारण दमकल गाड़ी को भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ,झामुमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ,पूर्वी के विधायक रघुवर दास के प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ,गुंजन यादव कमलेश सिंह संजीव सिंह एवं कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव बल्लभ ,प्रमोद लाल समेत कई कार्यकर्ता तथा काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे बाजार में वस्त्र निकेतन दुकान चलाने वाले भूषण कॉलोनी निवासी निर्मल दास ने बताया कि सबसे पहले आग उन्होंने देखा इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और पुलिस को जानकारी दी।