सरकार ने ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के पदों में बदलाव करने का फैसला लिया है। ग्रुप बी एवं ग्रुप से के संबंध में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा केस के लिए विशिष्ट एजेंसी गठित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की इस पहल से युवाओं को परीक्षा देने का समान अवसर प्राप्त होगा । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों में से यह एक महत्वपूर्ण पहल है इसके साथ ही साथ कार्मिक मंत्रालय ने राज्य सरकारों तथा अन्य मंत्रालयों से उम्मीदवार के संबंध में सुझाव मांगा है। अगर बात करें 1 मार्च 2018 तक सरकार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल सीट 6,83,823 पद रिक्त है जिसमें 5,74,289 पद ग्रुप सी तथा 89,638 पद ग्रुप बी और 19,896 पद ग्रुप ए के हैं।

यूपीएससी ग्रुप ए और बी की अन्य सेवाओं के अलावा आईएस, आईपीएस के अधिकारियों का चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन कराता है । वही एसएससी भी केंद्र सरकार के विभागों की भर्तियां करता है जिसमें मुख्य तौर पर ग्रुप बी के पद के कर्मचारियों का चयन होता है नए प्रस्ताव के तहत ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कुछ पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों के चयन के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा होगी।