घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री champai सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने कहा है कि उनका चुनाव जीतना तय है ,उन्होंने क्षेत्र में काफी काम किया है उन्होंने कहा कि जब यह विधायक नहीं थे इसके बाद भी पिछले 20 वर्ष से क्षेत्र में काम करते आ रहे हैं इसलिए प्रत्येक जाति धर्म का उन्हें समर्थन मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस पूरे क्षेत्र का विकास करेंगे .बिजली पानी को फ्री करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे. झारखंड न्यूज़ से बातचीत करते हुए बाबूलाल सोरेन ने यह बताया कि वह प्रत्येक दिन 10 से 12 घंटे क्षेत्र में ही भ्रमण करते रहते हैं. यह आज की बात नहीं है और सिर्फ चुनाव के समय की बात नहीं है बल्कि वह साल के हर दिन क्षेत्र में जाते हैं