झारखंड न्यूज़ के संपादक विनय सिंह को इंटरव्यू देते हुए पूर्णिमा दास ने कहा है कि वह जमशेदपुर पूर्वी में जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास जी ने विकास के कार्य को किया था उसे आगे बढ़ाऊंगी एवं सड़क और बिजली की व्यवस्था बस्ती क्षेत्र में दुरुस्त कर दूंगी उन्होंने यह बताया कि पिछले 5 वर्षों में यहां का विकास काम रुक गया है उन्होंने यह भरोसा जताया कि जमशेदपुर पूर्वी की मतदाता उन्हें भारी मतों से विजय बनाएंगे .उन्होंने यह भी कहा कि वह जन समर्थन प्राप्त कर रही हैं एवं सभी वर्ग के लोग उन्हें अपना पूरा और भरपूर समर्थन दे रहे हैं. कांग्रेस झामुमो गठबंधन को उन्होंने अवसर बंधन का सरकार कहा और कहा कि इस सरकार में युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है. युवा परेशान है उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है .पेपर लीक हो जाता है और जांच के नाम पर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है. ही इसलिए यहां की युवाओं को वह भरोसा है कि उनकी सरकार बनेगी तो सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भर दिया जाएगा