बाजार में चलने वाले नोट में ₹2000 के कितने नोट है
Abtaknews.live Nitusingh
वर्ष 2021 में दिसंबर महीने तक बाजार में ₹2000 की नोटों की संख्या 223.3 करोड़ नोट रह गई है .अगर भारत में सारे नोट की तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो यह 2% से भी कम है. अगर दो हजार अट्ठारह की बात की जाए तो ₹2000 का 336.3 करोड़ नोट चलन में था. यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में दिया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में 3.27% ₹2000 का नोट बाजार में था जो इस समय कम है .उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2018 के बाद 2000 के नोटों की छपाई के लिए कोई नया मांग पत्र नहीं लाया गया है. नए ₹2000 के नोट की नई छपाई नहीं हुई है.