झारखंड: सावधान! मौसम के बदले तेवर, प्रदेश में तीन डिग्री तक गिरा पारा, और बढ़ेगी ठंड

Share The News

झारखंड में मौसम में बदलाव आ गया है। रविवार से ठंड बढ़ने लगी है। राज्य के कई इलाकों में दो से तीन डिग्री तक पारा गिर गया है। पलामू में तो रात का पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राज्य में तापमान के और नीचे जाने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है।

रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान डालटनगंज में 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके कोडरमा, चतरा, गढ़वा में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में रात के तापमान में गिरावट आएगी।

जमशेदपुर में बादलों ने कराया कनकनी का अहसास

जमशेदपुर में रविवार को आंशिक बादलों के बीच सूर्य की आंख-मिचौनी चलती रही। तापमान अधिकतम में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने कनकनी का अहसास कराया। तापमान अधिकतम 26 और 16 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान 27.4 और 16.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटे में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से और ठंड बढ़ेगी। उसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आएगा। 18 दिसंबर तक सुबह धुंध और कोहरा रहेगा। उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। शाम के समय हल्की सर्द लहर चलने से आंशिक कनकनी महसूस की गयी। माना जा रहा है कि आने वाले दो चार दिन सर्दी के लिहाज से लोगों के लिए कठिन होंगे। मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील किया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *