सोमवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की बनहौरा नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि यहां निर्माणाधीन फ्लैट स्थानीय को दिया जाए । गौरतलब है कि बनहौरा में रांची नगर निगम द्वारा 180 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है।
विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि या फ्लैट यहां रह रहे स्थाई लोगों को दी जाए। उनका कहना था कि जो लोग यहां स्थाई रूप से कह रहे हैं पहला हक उनका है । गौरतलब है कि 180 फ्लैटों का आवंटन 10 फरवरी को लॉटरी द्वारा किया जाना है । उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को फ्लैट देने से स्थानीय लोगों में असंतोष फैलेगा इसलिए फ्लैट का आवंटन स्थानीय लोगों को किया जाए।