रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 16 जनवरी को यूनियन नेताओं के साथ बैठक में कहा कि रेलवे संस्थान एवं क्लब में कार्यरत कर्मचारी एवं 17 जोन में काम कर रहे 2300 अर्ध सरकारी कर्मचारियों को स्थाई रेलवे कर्मचारी का दर्जा मिलेगा। बता दें कि अर्ध सरकारी कर्मचारियों को अभी रेलवे की तरफ से ओपीडी की सुविधा एवं वर्ष में एलटीसी के साथ रेलवे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की सुविधा दी जाती है ।

परंतु बाकी रेलवे कर्मियों की तरह उन्हें अन्य सुविधाएं नहीं मिलती है यह जानकारी नेशनल फेडरेशन के सहायक महामंत्री एसआर मिश्रा ने दी है । बता दें कि टाटानगर राँची एवं खड़गपुर के कुल 147 कर्मचारी इसमें शामिल है।

रेलवे में तकनीकी श्रेणी के लिए 14 पदों पर निकाली गई बहाली इसके लिए रेलवे ने 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है इसमें मैट्रिक व इंटर परीक्षा में 50% अंक के साथ आईटीआई या इसके सामान डिग्रीधारी युवकों को रेलवे की तरफ से मैकेनिकल ,इलेक्ट्रिकल में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा इसमें 18 से 33 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।