प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2020 क्या है ?इसमें कैसे आवेदन करना है? इसमें किन लोगों को आवेदन करना है ?इसका लाभ क्या होगा ?उसका उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मुख्य तौर पर किसानों के लिए बनाई गई है इसे पीएम किसान सम्मान निधि डॉट गवर्नमेंट डॉट इन pmkisan.gov.inपर जाकर देखा जा सकता है
इस योजना के द्वारा किसान को तीन किस्त में ₹6000 की मदद की जाएगी। लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में उस किसान का नाम रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके द्वारा छोटे किसान के सीमांत किसानों को लाभ दिया जा रहा है, जिसके पास 2 हेक्टेयर से कम की जमीन है। यह योजना लागू होने के बाद फिर से 14 करोड़ किसान को लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा है कि अभी तक 7 करोड़ 60 लाख किसानों को सुविधा मिल चुकी है।
इस योजना के द्वारा 10 अप्रैल 2020 तक लगभग 50% किसान को लाभ मिल चुका है। जिसमें 14000 करोड़ रुपया बैंक के अकाउंट में भेजा गया है ।लगभग 18000 करोड़ रुपया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भेजा जा रहा है।

यह योजना 8 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। यह योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई है ।अब इसके द्वारा किसान अपनी फसल पैदावार को बढ़ा सकेंगे। इसके लिए भी इंफॉर्मेशन दी जाएगी ।कृषि से संबंधित सभी आवश्यकता को पूरा किया जाएगा ।इसके उद्देश्य है कि देश का कृषि व्यवस्था सुधारना, इस योजना के तहत किसान घर पर रहकर के इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना ,इसके द्वारा 5 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष ₹6000 एक किसान लाभार्थी को दिया जाएगा। अगर कोई किसान गलत जानकारी देता है ,इसका लाभ नहीं दिया जाएगा ।खास करके आयकर देने वाले लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी और मल्टी टास्किंग स्टाफ इस योजना के लिए एलिजिबल होंगे। अगर किसी व्यक्ति या लाभार्थी की मौत हो जाती है तो इस योजना का लाभ मिलेगा, जिसका नाम पर वह जमीन है यानी कि घर वाले ने अगर जमीन बेच दिया है तो उस जमीन का नया मालिक जो होगा उसको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। शहर हो या गांव दोनों जगह के छोटे किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा, वैसे किसान जिसके परिवार में पहले से कोई इंजीनियर है, डॉक्टर है ,वर्तमान में मंत्री पद पर कोई व्यक्ति हो, वकील हो ,सरकारी नौकरी करने वाला हो, ₹10 000 से अधिक सरकारी पेंशन पाने वाला व्यक्ति को लाभ नहीं मिलेगा ।

अब सवाल ये उठता है कि इसके लिए आवेदन कैसे देंगे, जो आवेदन करता है ,उनको आधार कार्ड ,किसान क्रेडिट कार्ड, खतौनी की नकल और बैंक खाते का पासबुक भेजना होगा। आवेदक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर नेट बैंकिंग से लॉगिन करने के बाद उसमें एक इंफॉर्मेशन और सर्विस आएगा जिसमें आधार नंबर को अपडेट करना होगा इसके बाद अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर लिखना होगा, जब यह करेंगे तो आपका खाता सीधे तौर पर किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ जाएगा। खाता लिंक हो जाने के बाद एक मोबाइल नंबर जो आपने दिया है उसमें एक मैसेज आएगा उस मैसेज के द्वारा आप काम शुरू कर सकते हैं