दिल्ली से लंदन बस से जाने का सुनहरा मौका

Share The News

दिल्ली से लंदन बस से जाने का सुनहरा मौका! जानिए पूरी खबर कि आप दिल्ली से लंदन रोड से बस से कैसे पहुंचेंगे?


जी हां यह सुनने में आश्चर्य जरूर लगेगा कि हवाई जहाज के जमाने में क्या यह संभव है कि हवाई जहाज को छोड़कर कोई व्यक्ति सात समंदर पार दिल्ली से लंदन तक की दूरी बस के सफर से पूरा करेगा, तो आप यह जान लीजिए कि गुड़गांव की एक ट्रैवलर कंपनी ने 15 अगस्त 2020 को एक बस लांच कर दिया जिसका नाम ही रखा गया है बस टू लंदन ।इस बस के द्वारा आप को दिल्ली जाने में कुल 70 दिन लगेगा और आपका सफर एकतरफा होगा ।यानी कि आप 18 देशों से होकर गुजरेंगे ,जिसमें भारत के अलावा वर्मा थाईलैंड किर्गिस्तान उज्बेकिस्तान तजाकिस्तान रूस लाटविया लिथुआनिया पोलैंड जर्मनी नीदरलैंड जर्मनी फ्रांस बेल्जियम ब्रिटेन चेक रिपब्लिक से होकर जाएंगे।
अगर पूर्व की बात की जाए तो दो व्यक्ति पहले सड़क के रास्ते दिल्ली से लंदन जा चुके हैं ।इन लोगों ने 2018 में और 2019 में कार से यह सफर तय किया था इसी कारण से बस के साथ 20 से 25 लोगों को लेकर जाने की योजना बनाई गई है। इस बस में हर प्रकार की सुविधा होगी जिसमें एक ड्राइवर एक असिस्टेंट ड्राइवर और एक गाइड होगा जैसे जैसे देश बदलेगा वैसे वैसे गाइड भी बदलता जाएगा। इसके लिए आपको वीजा चाहिए सब मिलाकर के ट्रैवलर कंपनी ने वीजा का भी इंतजाम करने की जिम्मेवारी ली है। अब आपके दिमाग में होगा कि दिल्ली से लंदन तक जाने में कितना खर्चा आएगा तो यह जान लीजिए कि उसमें कुल मिलाकर ₹15 लाख खर्च करना होगा


लेकिन एक साथ ₹1500000 कहां से देंगे इसलिए बैंक द्वारा इसमें लोन भी दिलाने की योजना है ।आप बैंक से लोन ले लीजिए 70 दिनों का सफर कर लीजिए और इसके बाद आसान किस्तों में बैंक को आप लोन चुकाने।
क्या बस में हर प्रकार की सुविधा होगी तो जानकारी हमें मिली है। इसके मुताबिक आप जिस होटल में रुकेंगे वह होटल भी चार सितारा या पांच सितारा होगा बस में भी खास ध्यान रखा गया है, कि आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है अगर किसी प्रकार की किसी को बीमारी है तो उसके लिए डॉक्टर का भी इंतजाम किया गया है तो है ना यह अनोखी सवारी


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *