पॉलिटेक्निक 2020 का 8 जून से भरा जाएगा फार्म

Share The News

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा प्रतियोगिता 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है इच्छुक उम्मीदवार 8 जून से आवेदन कर सकते है एवं उसकी अंतिम तिथि 2 जुलाई है बता दे कि लेटरल एंट्री के लिए यह आवेदन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक जारी रहेगी एवं इसमें किसी भी दिव्यांगों के कैटेगरी वाले को आवेदन शुल्क नहीं देना है इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किए गए हैं एवं प्रक्रिया की आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति होने के बाद परीक्षा के 4 दिन पहले इन्हें प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा ।


बता दें कि इसमें 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है इसके साथ ही न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए इसमें पिछड़ी जाति एक व पिछड़ी जाति दो को के अभ्यर्थियों को ₹650 परीक्षा शुल्क देना अनिवार्य है जबकि sc-st तथा महिला अभ्यर्थी को ₹325 देना अनिवार्य किया गया है बता दें कि इसके प्रश्न पत्र यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी एवं प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में पूछे जाएंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *