झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रामगढ़ देश का पहला जिला बन गया है। बता दें कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के परफॉरमेंस इंडेक्स के अनुसार 20 सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले जिलों में झारखंड के 9 जिले शामिल है जिसमें से पहला नंबर रामगढ़ व दूसरे नंबर पर जामताड़ा है।

गौरतलब है कि रामगढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2016-19 में 7,144 और वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1,662 योजनाओं का लक्ष्य मिला था जिसमें से अब तक 6,983 योजनाएं पूरी हो गई है