गौरतलब है कि पारा शिक्षकों का नवंबर -दिसंबर का मानदेय बकाया है इसके लिए केंद्र सरकार ने 217 करोड दिए हैं एवं राज्य सरकार ने 144 करोड़ देगी। राशि मिलने के बाद सभी राज्य के सभी पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा बता दें कि शिक्षा परियोजना के अंतर्गत केंद्र सरकार को कुल 965 करोड़ रुपए देने थे जिसमें से 865 करोड़ केंद्र सरकार ने पहले ही दे दिया है । पारा शिक्षकों की बकाया राशि जनवरी माह में मिलने की संभावना है ।

स्कूलों में 2019-20 का वार्षिक अनुदान नहीं दिया गया है बता दे कि स्कूलों को एक लाख तक का अनुदान दिया जाता है जिसमें से 10% अनुदान की राशि स्वच्छता पर खर्च करना अनिवार्य हो गया है। हालांकि जनवरी महीने में सभी स्कूलों में अनुदान मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।

इसके साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि सूखाग्रस्त जिलों में स्कूली बच्चों को 10 दिनों का अतिरिक्त मध्यान भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा । बता दें कि सरकार जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी.विद्यालयों जिसमें रांची ,लोहरदगा, खूंटी, जामताड़ा ,देवघर ,धनबाद ,बोकारो ,चतरा, लातेहार ,रामगढ़ ,पलामू ,गढ़वा आदि समेत अन्य जिला के विद्यालय शामिल हैं।