बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पाकुड़ एवं पोड़ैयाहाट में चुनावी जनसभा किया। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज पाकुड़ में उन्होंने बड़ा बयान दिया कि 4 महीने में अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा के हर कोई चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो लेकिन कांग्रेस के वकील रोड़ा अटका रहे थे । उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ना तो देश का विकास कर सकती है और ना ही देश को सुरक्षित कर सकती है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार रहते हुए झारखंड में एक बड़ा परिवर्तन आया है जिसमें धर्म परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा था और रघुवर सरकार ने जबरन धर्मांतरण को बंद करके आदिवासियों की सहायता करने का काम किया है।

बता दें कि झारखंड में पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को 16 सीटों पर जिसमे बोरियों, पाकुर, दुमका, राज महल, बरहेट, महेशपुर ,लिट्टीपाड़ा ,जामा, शिकारीपाड़ा, जामताड़ा ,जरमुंडी , महागामा, पोडैयाहाट, सारठ, नाला एवम् गोड्डा शामिल हैं जहाँ मतदान होना हैं।