झारखंड में 15 सीटों पर चौथे चरण का मतदान जारी है । जिसमें 5 सीटों (डुमरी, गिरिडीह, जमुआ, बगोदर और टुंडी ) पर मतदान खत्म हो चुकी है एवम् 10 सीटों( बोकारो ,गांडेय ,देवघर, मधुपुर बाघमारा, धनबाद, निरसा, सिंदरी, चंदनक्यारी एवं झरिया ) में मतदान शाम 5:00 बजे खत्म होगी। बता दें कि नक्सलियों की धमकी के बाद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है ।

दोपहर 3:00 बजे तक 56% मतदान हुआ हैं। गिरिडीह जिले के योगीटांड में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की धमकी दी थी परंतु वहाँ मतदाताओ की लंबी कतार देखने को मिल रही है ।

चंदनकीयारी में सबसे अधिक 54.53% रिकॉर्ड किया गया हैं। वहीं बोकारो में सबसे कम 32.35% मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

गिरिडीह के बूथ नंबर 50,51व 52 में लोगो ने सड़क एवं वृद्धा पेंशन की माँग को लेकर वोट का बहिष्कार किया और वहां पर एक भी मतदाताओ ने वोट नहीं दिया है । वहां मतदाताओं की संख्या 1696 हैं।