परिवारवाद से नहीं हारा कहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने- कार्यकर्ताओं ने की मनिंदर चौधरी रामबाबू तिवारी दिनेश साहू पवन अग्रवाल सहित कई नेताओं को को हटाने की मांग-

Share The News

परिवारवाद से नहीं हारा कहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर रघुवर दास ने- कार्यकर्ताओं ने की मनिंदर चौधरी रामबाबू तिवारी दिनेश साहू पवन अग्रवाल सहित कई नेताओं को को हटाने की मांग- जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हार का मुंह देखना पड़ा इसे लेकर आज एक समीक्षा बैठक की गई

समीक्षा बैठक के शुरू होते ही कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार खासकर मूलचंद साहू कमलेश साहू एवं अन्य के खिलाफ कहा कि इनके कारण ही पूरे क्षेत्र में हमारी दुर्गति हुई है और लोगों के बीच असमंजस की स्थिति रही, कार्यकर्ताओं ने यह कहा कि अगर इन लोगों को उनके पद से नहीं हटाया गया और इनके ऊपर कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द ही सभी लोग जो भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है

वे सारे लोग छोड़कर अब सरयू राय जी के खेमे में चले जाएंगे, कार्यकर्ताओं के हंगामे को और विवाद को देखते हुए रघुवर दास ने बीच-बीच में कई कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया ताकि पूरी बातचीत को सबके साथ बैठकर हल किया जा सके, कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह डाला कि अगर संपत्ति की जांच करनी है तो पहले मूलचंद साहू और उनके पूरे परिवार की संपत्ति पिछले 5 वर्षों में कितना बढ़ी इसकी जांच कर ली जाए, र

घुवर दास जब 2 से 3 घंटे की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे तो उन्होंने अपने परिवार के चलते हार के कारण को अस्वीकार कर दिया उन्होंने साफ-साफ कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है झारखंड के लिए इसके बाद भी उनके विरोधी उनके बारे में दुष्प्रचार और गलत चीजों को कह कर जीते हैं, फिर भी जनता ने उन्हें हरा दिया है लेकिन वे अपने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखेंगे और क्षेत्र में काम करते रहेंगे,

कार्यकर्ताओं ने बातचीत करने के क्रम में शुरू में ही रघुवर दास को यह कहा कि आपको पूरी जानकारी आपके कुछ लोगों ने दी ही नहीं कि आप की स्थिति खराब है लेकिन वह सभी लोग आपसे सच छुपाते रहे और जनता की समस्या को कभी नहीं बताए.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *