✌झामुमो के घोषणा पत्र की प्रमुख बातें⤵
- सत्ता में आने पर तीन उपराजधानी पलामू, चाईबासा और हजारीबाग को बनाया जाएगा। कुल चार उपराजधानी होंगे।
- सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
- 25 करोड़ रुपए के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों को दिए जाएगा।

- किसानों की कर्ज माफी व भूमि अधिकार कानून बनेगा।
- महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
- सरकार बनने के दो साल के अंदर 5 लाख झारखंडी युवकों को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।
- 5 साल तक उपयोग में नहीं लाए गए अधिग्रहित भूमि को रैयतों को वापस की जाएगी।
- आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं पारा शिक्षकों के लिए सेवा, शर्त एवं वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा।
- पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।
- शहीदों के जन्मस्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
- शहीद के परिवार के एक सदस्य को सीधे सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया जाएगा।
- 100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त की जाएगी।
- जनवितरण प्रणाली से चायपति, सरसों तेल, साबुन, दाल भी दिया जाएगा।

- कैंसर पीड़ितों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
- प्राकृतिक आपाद में फसल बर्बाद होने पर 13,500 प्रति एकड़ के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
- घरेलू उद्योग के लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।

- भूमि सुधार आयोग का गठन व प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन किया जाएगा।
- हर प्रखंड में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।
- पलामू, चाईबासा, गढ़वा, गिरिडीह, दुमका, साहेबगंज एवं देवघर को 25 हजार करोड़ रुपए के लागत से विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।