पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने दो 9mm एवं एक 7.65mm पिस्टल,जिंदा कारतूस ₹180000 नकद एवं सीबीजेड बाइक जब्त की है

Share The News

धनबाद कोयलांचल में व्यवसायियों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके सुजीत सिन्हा एवं अमन सिंह गैंग के 5 अपराधियों को धनबाद पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की एवं मीडिया को बताया कि पिछले महीने गोविंदपुर में सिटी फ्यूल नामक पेट्रोल पंप में फायरिंग एवं तेतुलमारी और कतरास इलाके में कई आउटसोर्सिंग संचालकों, व्यवसायियों पर गोलीबारी करने एवं रंगदारी मांगे जाने के मामले में इन तमाम अभियुक्तों की पुलिस को तलाश थी। अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने दो 9mm एवं एक 7.65mm पिस्टल,जिंदा कारतूस ₹180000 नकद एवं सीबीजेड बाइक जब्त की है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *