गिरिडीह : गांवा के बहुचर्चित और वीभत्स तरीके से बोरे में बंद विवाहिता हत्याकांड का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। गिरिडीह पुलिस ने हत्याकांड में शामिल विवाहिता के पति समेत कुल 7 हत्यारे की गिरफ्तारी की हैं। इस नृशंस-निर्मम हत्याकांड की वजह पति पत्नी का आपसी पारिवारिक विवाद सामने आया है. छोटी सी पारिवारिक विवाद के कारण मोहब्बत की इस खौफनाक साजिश में विवाहिता को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारे पति ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद किया और अपने साथी सहयोगी के साथ गांवा के जंगल में ठिकाना लगा दिया। गिरिडीह पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस को महज 5 दिन के अंदर ही सुलझा लिया।