Nitusingh abtaknews.live
पिछले दिनों लोकसभा में अपने भाषण के दौरान निशिकांत दुबे ने यह कहा था की झारखंड के विभिन्न जिले को अलग-अलग भाग में बांट देना चाहिए .उन्होंने यह भी कहा था कि संथाल परगना में एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की जरूरत है क्योंकि बांग्लादेशी लोगों की आ जाने से यहां की आदिवासी जनसंख्या कम हो गई है इसलिए जरूरी है कि झारखंड क्या कुछ जिला और बंगाल के कुछ प्रखंड को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए. इसका विरोध आज झारखंड के तमाम स्थान पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने किया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया और कहा कि झारखंड को बांटने की साजिश नहीं होने देंगे.