दिल्ली के कोचिंग आईएएस कोचिंग के डायरेक्टर हुए गिरफ्तार ,लाखों फीस के बावजूद बेसमेंट में चला रहे थे लाइब्रेरी ,तीन लोगों की हुई मौत

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

दिल्ली में प्रत्येक स्टूडेंट का सपना होता है ,आईएएस बनने का और इसके लिए वह लाखों रुपया फीस यहां के कोचिंग संचालक को देते हैं. कई नामी कोचिंग संस्थान लाखों रुपया फीस लेने के बावजूद पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं करवा पाते हैं .सुविधा के नाम पर शून्य है .इसी क्रम में Raus आईएएस स्टडी सेंटर में तीन छात्र-छात्राओं की मौत के बाद मामला तूल पकड़ लिया है .गौरतलब है कि वर्षा के कारण दिल्ली में बेसमेंट में कई इलाके में पानी भर गया. इसी में raus स्टडी सेंटर के दो छात्र जो लाइब्रेरी में पढ़ रही थी वहां डूब कर मर गई. एक और छात्र का पता नहीं चल पाया है. इसके बाद पुलिस हरकत में आई दिल्ली के शिक्षा मंत्री atishi ने कहा है कि सभी कोचिंग संचालक के खिलाफ करवाई की जाएगी. गौरतलब है कि बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड से हजारों की संख्या में स्टूडेंट वहां जाते हैं. अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कोचिंग इंस्टिट्यूट को दे देते हैं. अधिकांश कोचिंग इंस्टिट्यूट सिर्फ इंटरव्यू में ही तैयारी करवाते हैं और उसके बाद यह दिखाते हैं कि उसके यहां से ज्यादा सिलेक्शन हुआ है .जिस के बाद देश के फिर से नए युवा चले जाते हैं. इस मोटी कमाई के लिए पूर्व में भी कई कोचिंग संचालक के खिलाफ उपभोक्ता नियम के तहत मुकदमा दायर किया गया था. जिसमें दृष्टि कोचिंग भी शामिल है .यह सब के बावजूद फिर से एक बार वहां पर कोचिंग का सिस्टम बड़े धड़ले से चल रहा है. अब सरकार ने यह संकेत दिया है कि सारे आईएएस कोचिंग के खिलाफ अब वह कार्रवाई करेंगे कि वह इतनी मोटी फीस लेकर सुविधा क्यों नहीं देते हैं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *